Tuesday, October 20th, 2026

1300 अंकों से भी अधिक की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई
Budget 2021शेयर बाजार को  खूब भाया देखते ही देखते बजट वाले दिन ही शेयर बाजार में 2300 से अधिक तक की तेजी देखने को मिली। आज भी शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही 1300 अंकों से भी अधिक की तेजी देखने को मिली।

तेजी के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी... और बढ़ते ही चले गए
बजट के दिन 48,600 अंकों के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स आज बजट के अगले दिन 593 अंकों की तेजी के साथ 49,193 अंकों के स्तर पर खुला। इसके बाद सेंसेक्स में लगातार तेजी आती रही और देखते ही देखते इसने 50 हजार का स्तर भी तोड़ दिया। इसी तरह निफ्टी को भी देखें तो बजट के दिन 14,281 अंकों के स्तर पर बंद होने के बाद आज 200 अंकों की शानदार तेजी के साथ 14,481 अंकों के स्तर पर खुला। ये तेजी लगातार जारी रही और निफ्टी ने 14,700 के स्तर को भी छू लिया।

कल उछला था 2315 अंक
कल बजट के दिन बीएसई सेंसेक्स 2314.84 अंक यानी 5 फीसदी की बढ़त के साथ 48600.61 पर बंद हुआ। निफ्टी 646.60 यानी 4.74 फीसदी की बढ़त के साथ 14281.20 अंक पर बंद हुआ। यह पहला मौका है जब सीतारमण के बजट पर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। इससे पहले उनके दो बजट पर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय